प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को उसके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है. जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हाल में हुए हमलों के मद्देनजर पाकिस्तान और भारत के संबंधों में कडवाहट बढने के बावजूद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे समय पर पाकिस्तान को बधाई दी है जब पंजाब के गुरदासपुर और जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादी हमलों के मद्देनजर दोनों देशों के संबंधों में और खटास पैदा हो गई है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।