‘भाईचारा-सद्भाव बहुत बड़ी पूंजी’
(India)
देश आज 69वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से दूसरी बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया....इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया....पीएम मोदी ने कहा कि देश टीम इंडिया की तरह आगे बढ़ रहा है...सवा सौ करोड़ देशवासी टीम बनकर विकास में लगे हैं। ये राष्ट्र को बढ़ाते हैं, बचाते हैं....हम जहां पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं, वह सवा सौ करोड़ की टीम इंडिया के कारण है...हम टीम इंडिया के आभारी हैं...दुनिया के सामने भारत की विशालता, विविधता के गुणगान होते रहे हैं....लेकिन जैसे भारत की अनेक विशेषताएं, विविधताएं, भारत की विशालता है, वैसे ही भारत के जन-जन में सरलता भी है... यही हमारी पूंजी है, राष्ट्रीय शक्ति है.....हमारी एकता-हमारी सरलता, भाईचारा, सद्भाव बहुत बड़ी पूंजी है....इस पूंजी पर कभी दाग नहीं लगनी चाहिए, कभी चोट नहीं पहुंचनी चाहिए। अगर देश की एकता बिखर जाए तो सपने चूर-चूर हो जाएंगे....चाहे जातिवाद का जहर हो, साम्प्रदायवाद का जुनून हो तो वह उसे पनपने नहीं देता है....हमें इसे रोकना है....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।