कोविन्द आज लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
(India)
बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल रामनाथ कोविन्द आज बिहार के 36वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। राजभवन की ओर मिली जानकारी के अनुसार कोविन्द आज 12 बजे राजभवन परिसर स्थित राजेन्द्र मंडप में शपथ ग्रहण करेंगे। नवनियुक्त राज्यपाल कोविंद शनिवार को विमान से पटना पहुंच थे इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के पास बिहार का अतिरिक्त प्रभार था। पेशे से वकील कोविन्द दो बार राज्यसभा के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रमुख रह चुके हैं। गौरतलब है कि राज्यपाल कि नियुक्ती से सीएम नीतीश कुमार ने नाराजगी जाहिर की थी उन्होंने कहा कि राज्यपाल की नियुक्ति से पहले केन्द्र सरकार ने सीएम की राय नहीं जोकि संवैधानिक प्रक्रिया का उल्लघंन है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।