वन रैंक वन पेंशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे से पूर्व सैनिक संतुष्ट नहीं हैं। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैनिकों का कहना है कि पीएम ने जो कहा वो नई बात नहीं है, हम अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। पूर्व सैन्यकर्मियों ने मोदी के वादे पर कहा कि पीएम ने लाल किले से जो कहा हम उसे नामंजूर करते हैं। हम अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैन्यकर्मियों ने कहा कि हमारे फौज के जवानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, ये गलत है। पीएम ने जो कहा वो पहले भी कहा था।रिटायर्ड मेजर जनरल सतबीर सिंह ने कहा कि हम पीएम ने ओआरओपी लागू करने की कोई बात नहीं की। इस भाषण को हम फौजी परिवार रिजेक्ट करते हैं। हम अपने प्रदर्शन को तेज करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।