पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी से 6 नागरिकों की मौत
(India)
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर की गई भीषण गोलीबारी में एक सरपंच सहित 6 नागरिकों की मौत हो चुकी है। जबकि आज सुबह से बालाकोट में पाकिस्तान ने फिर गोलीबारी शुरू कर दी है. इस फायरिंग में एक महिला की मौत हुई जबकि 30 गांव इससे प्रभावित बताए जा रहे हैं. मृतक महिला का नाम नुसरत बेगम बताया जा रहा हैं। पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में मारे गए लोगों की पहचान करामत हुसैन, अब्दुल रहमान और मोहम्मद अमीन के रूप में हुई है. हुसैन यहां के बसोनी के सरपंच हैं. एक अन्य घायल व्यक्ति की मृत्यु जम्मू में अस्पताल में हो गई. जम्मू के संभागीय आयुक्त पवन कोटवाल ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से दागा गया गोला पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में एक कार में जा लगा, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई. कार सवार लोगों को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, कि इसी वक्त पाकिस्तान ने एक और गोला दाग दिया, जिसमें 20 से अधिक लोग घायल हो गए. अधिकारी ने कहा कि घायल एक व्यक्ति को राजौरी के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि घायल नागरिकों को जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए इलाके में हेलिकॉप्टरों को रवाना किया है. मरीजों के बारे में सभी आपात कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है.





















Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।