पाकिस्तान की तरफ से लगातार जारी संघर्ष विराम के उल्लंघन के चलते 8 नागरिकों की मौत के बाद विदेश मंत्रालय ने भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब किया। उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा कि जुलाई और अगस्त माह में करीब 70 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने कहा कि सीमा पर एक प्रभावी तंत्र काम कर रहा है । इसके बाद भी अकारण गोलीबारी से निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। हम इससे काफी चिंतित है। गौरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार जारी संघर्ष विराम के उल्लंघन के चलते 8 नागरिकों की मौत के बाद विदेश मंत्रालय ने भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब किया। खबरों के अनुसार विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को समन भेज कर तलब किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।