दिल्ली के जंतर मंतर पर वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है. गौरतलब हो कि स्वतंत्रता दिवस पर भी वन रैंक वन पेंशन लागू न होने से निराश पूर्व सेनाकर्मियों ने रविवार को ऐलान किया था कि वह आगामी 24 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे. मांगों को लेकर पूर्व सैन्यकर्मियों का प्रदर्शन सोमवार को 64वें दिन में प्रवेश कर गया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।