पटियाला हाउस कोर्ट ने पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद के पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत दे दी है। आज दिल्ली के लोधी रोड स्थित सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैब में नावेद का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरनाथ के समक्ष राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अर्जी दाखिल कर टेस्ट की अनुमति मांगी थी। एनआइए ने अर्जी में कहा था कि नावेद लगातार बयान बदल रहा है और सही बातें नहीं बता रहा है। उसके पॉलीग्राफ टेस्ट की जरूरत है। केस का ट्रायल अब पटियाला हाउस कोर्ट स्थित एनआइए कोर्ट में चलेगा। गौरतलब है कि 5 अगस्त को आतंकियों ने ऊधमपुर, नसरू नाला के पास बीएसएफ की एक बस पर हमला बोल दिया था। हमले में दो जवान शहीद हुए थे, जबकि 11 घायल हो गए थे। जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया था। हमले के बाद नावेद ने तीन लोगों को बंधक बना लिया था। दो बंधकों ने आतंकी को किसी तरह काबू कर लिया था। इसके बाद उसे बीएसएफ के हवाले किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।