पाकिस्तान ने फिर शुरू की फायरिंग
(India)
पाकिस्तान ने एक बार फिर बालाकोट सेक्टर में जबरदस्त फायरिंग शुरू कर दी है। पाक की तरफ से यह फायरिंग शाम 7 बजे से लगातार की जा रही है। फायरिंग में भारी हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से सोमवार सुबह भी जम्मू-कश्मीर से सटे इलाकों में फायरिंग की गई थी। सुबह 6 बजे एलओसी पर पुंछ सेक्टर में सुजैन एरिया में मोर्टर के गोले दागे। पाकिस्तान पिछले गुरुवार से अब तक कई बार सीजफायर तोड़ चुका है। इधर जम्मू-कश्मीर में सीजफायर तोड़ने को लेकर उल्टे पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाए हैं। विदेश मंत्रालय ने रविवार को पाकिस्तानी हाई कमिश्नर अब्दुल बासित को तलब कर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर तोड़ने को लेकर कड़ा एतराज जताया था। इसके बाद पाक हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने हाल में सीजफायर तोड़े जाने को लेकर भारत को ही जिम्मेदार ठहरा दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।