नेशनल हेरल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने तकनीकी आधार इस केस को बंद करने का फैसला किया है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। ईडी अगर यह केस बंद कर देती है, तो भी यह सोनिया और राहुल के लिए आंशिक राहत ही होगी।नेशनल हेरल्ड केस में कांग्रेस पर इनकम टैक्स का भी मामला चल रहा है। राजनीतिक पार्टी होने के बावजूद वह व्यावसायिक गतिविधियों में शामिल होने और टैक्स छूट लेने के आरोप पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस को नोटिस भेज चुका है।इस बीच बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ईडी के अधिकारियों की शिकायत करते हुए इस मामले की जांच को भटकाने और जानबूझ कर देरी करने का आरोप लगाया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।