राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी का आज सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहीं थीँ। पिछले नौ दिनों से शुभ्रा वेंटिलेटर के सहार जिंदा थीं। लेकिन आज सुबह डॉक्टरों ने वेंटिलेटर हटाने का निर्णय लिया। आज सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर शुभ्रा मुखर्जी का निधन हुआ। शुभ्रा मुखर्जी दिल की बीमारी से ग्रसित थीं। उन्हें सांस लेने में काफी दिनों से दिक्कत आ रही थी। शुभ्रा का इलाज दिल्ली के कैंटोमेंट क्षेत्र में स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में चल रहा था। उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की टीम के निगरानी में रखा गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।