राजग की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साथा। कोसी की अव्यवस्था से लेकर जयप्रकाश नारायण की मौत तक के मुद्दे उठाए। बताया कि महज 70 मिनट की दूरी नेपाल की है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री को वहां तक पहुंचने में 17 साल लग गए। उन्होंने बाढ़ के समय गुजरात की पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि की भी याद दिलाई। अक्रामक रुख अपनाते हुए मोदी ने नीतीश कुमार को संवेदनहीन और अहंकारी बताया। इसके साथ ही प्रदेश में बढ़े अपराध को आंकड़ों के साथ पेश किया। अपने एक दिवसीय बिहार दौरे के सिलसिले में आरा में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बिहार के लिए विशेष पैकेज का ऐलान करते हुए कुल एक लाख 65 हजार करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा, श्सवा लाख हजार करोड़ का विशेष पैकेज तो अलग है, लेकिन जो परियोजनाएं शुरू हो चुकी हैं और उनके लिए अब तक पैसा नहीं आवंटित किया गया है, ऐसी परियोजनाओं के लिए मैं अलग से 40,000 हजार करोड़ रुपये के एक पैकेज की घोषणा करता हूं। कुल मिलाकर बिहार को 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा।श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।