दिल्ली की तीन बिजली कंपनियों ने दिखाया 8000 करोड़ का घाटा
(India)
डिस्कॉम्स पर कैग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राजधानी दिल्ली की तीन बिजली कंपनियों ने करीब 8000 करोड़ का घाटा ज्यादा दिखाया है एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 212 पन्नों की रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि हेरफेर करने वाली ये तीन बिजली कंपनिया हैं- बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड, बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड है।इस रिपोर्ट में सामने आया है कि इन कंपनियों ने उपभोक्ता के आंकड़ों में भी हेरफेर की है कंपनियों ने लागत बढ़ाकर दिखाई है गौरतलब है की आम आदमी पार्टी की सरकार ने ऑडिट का आदेश दिया था। उधर, डिस्कॉखम ने सफाई देते हुए कहा है कि ये अंतिम रिपोर्ट नहीं हो सकती सीएजी ऑडिट मामला हाईकोर्ट में लंबित है और ये ताज्जुएब की बात है कि बिना हाईकोर्ट के आदेश के ये रिपोर्ट बाहर कैसे आ गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।