भारत की सबसे बड़ी अदालत को किसी ने बम से उड़ा देने की धमकी दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार को दिल्ली पुलिस को एक ईमेल मिला, जिसमें कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट में बम प्लांट कर दिया गया है और किसी भी समय बम फट सकता है। सूचना मिलते ही नई दिल्ली जिले के सभी थानों के इंस्पेक्टरों को सुप्रीम कोर्ट भेज दिया गया। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड, कैट एंबुलेंस व फायर बिग्रेड समेत कई सुरक्षा एजेंसियां भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। कोर्ट के सभी कमरों को खाली करवा कर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई, लेकिन कहीं भी बम नहीं मिला। ईमेल कहां से भेजा गया है, इस बारे में साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि ईमेल किसी आतंकी संगठन की ओर से भेजा गया है। बताया जा रहा है कि याकूब को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद से ही सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई थी ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।