सोपोर में आतंकियों ने की हेड कांस्टेबल की हत्या
(India)
जम्मू- कश्मीर के उत्तरी सोपोर शहर में मंगलवार को आतंकवादियों ने राज्य पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने सोपोर के तुज्जर शरीफ में हेड कांस्टेबल फैयाज अहमद पर गोलीबारी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अहमद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हमला सोपोर के तुजर शरीफ में एक पुलिस पोस्ट पर हुआ, जो श्रीनगर से करीब 50 किमी दूर है। यह पोस्ट एक सूफी दरगाह की सुरक्षा के लिए बनाई गई थी। दो आतंकी मोटर साइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे। उनके पास एके 47 राइफलें थीं। उन्होंने एक पुलिसवाले को बेहद करीब से गोली मार दी। वहीं, दरगाह के बाहर व्हीलचेयर पर बैठे एक शारीरिक तौर पर अक्षम शख्स को भी गोली लगी। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।