नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड
(India)
झारखंड की राजधानी रांची के पास खूंटी जिले के दुल्मी गांव में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। इस मुठभेड़ में रांची के एसएसपी प्रभात कुमार को भी गोली लगी है। सूत्रों के अनुसार उन्हें सीने में गोली लगी है। एसएसपी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मुठभेड़ में पुलिस के एक जवान के शहीद होने की भी सूचना है, साथ ही पुलिस ने एक नक्सली को भी मार गिराया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।