आतंकी नावेद ने माना, वह पाकिस्तानी है
(India)
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली इजाजत के बाद मंगलवार को आतंकी नवेद का पॉलीग्राफी टेस्ट हुआ. नवेद ने झूठ पकड़ने वाली मशीन के सामने माना कि वह पाकिस्तानी है. उसने लश्कर कैंप में 50 नौजवानों के साथ ट्रेनिंग ली है. बीएसएफ की टीम पर नशे की हालत में उसने हमला किया था. सूत्रों के मुताबिक, अपने दूसरे पॉलीग्राफिक टेस्ट में भी आतंकवादी नवेद ने कबूल किया है कि वह पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला है. उसका दूसरा पॉलीग्राफिक टेस्ट मंगलवार को करीब 8.50 बजे शाम को खत्म हुआ. इसमें पहले पूछे गए सवालों को दोहराया गया था.नवेद ने बताया कि उसने जून के पहले सप्ताह में भारतीय सीमा पर बाड़ को काटकर घुसपैठ की थी. उसके बाद वह जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर करीब 40 दिनों तक रहा. उसने जिस दिन बीएसएफ टीम पर हमला किया था, उस दिन उसने ड्रग्स लिया था. जांच एजेंसी छप्। को नवेद ने बताया कि जिहाद के नाम पर उसे एक लोकल मौलवी मोहम्मद बशीर ने इस काम के लिए भर्ती किया था. उसे इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद पाकिस्तान में एक घर और पैसे देने का लालच दिया गया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।