मंगलवार को आधी रात फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के कैंपस से पुणे पुलिस ने 17 नामजद छात्रों में से 5 को गैरजमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस कैंपस के हॉस्टल में करीब साव एक बजे पहुंची. छात्रों पर सरकारी काम में बाधा डालने और गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं. बताया जाता है कि बाकी नामजद छात्र कैंपस में मौजूद नहीं थे. हालांकि, अन्य छात्रों को लेकर अभी भ्रम की स्थिति बनी हुई है. संस्थान के डायरेक्टर प्रशांत पाथराबे की शिकायत के बाद डेक्कन पुलिस थाने में छात्रों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 के तहत केस दर्ज किया गया है, जो गैरजमानती है. नामजद छात्रों में तीन लड़कियां भी शामिल हैं, जबकि लड़कियों को अरेस्ट नहीं किया गया है. पुलिस ने 40 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।