उपहार अग्निकांड में अंसल बंधुओं को राहत
(India)


साल 1997 में हुए उपहार अग्निकांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अहम फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने अंसल बंधुओं को जेल से राहत देते हुए 60 करोड़ जुर्माना लगाया है। सुशील असंल और गोपाल अंसल को तीन महीनें में यह रकम दिल्ली सरकार को देनी होगी। प्रत्येक को 30-30 करोड़ रुपए देने को कहा गया है। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर और न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्र (अब सेवानिवृत्त) की पीठ ने 5 मार्च, 2014 को सुशील अंसल और गोपाल अंसल को दोषी ठहराया था। 13 जून 1997 में ‘बॉर्डर’ फिल्म के प्रदर्शन के दौरान उपहार में आग लग गई थी। इस हादसे में 59 दर्शकों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे।
-

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।