एनएसए स्तर की वार्ता से पहले जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाएज उमर फारुक एसएएस गिलानी और यासिन मलिक को उनके ही घर में नजरबंद कर दिया गया है। यह बैठक 23 अगस्त को प्रस्तावित है। लेकिन इस बैठक से पहले ही एक बार फिर से पाक उच्चायोग ने कश्मीर के अलगाववादी हुर्रियत नेताओं को सरताज अजीज से मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाकर इस बैठक पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वार्ता से पहले पाक उच्चायुक्त द्वारा हुर्रियत नेताओं को भेजे इस न्योते से भारत बेहद नाखुश है। भारत ने दो टूक कहा है कि यदि हुर्रियत नेताओं से पाकिस्तान ने बातचीत की तो वह उपयुक्त जवाब देगा। विदेश मंत्रालय के अधिकारी मानते हैं कि अगर पाकिस्तान अपने रवैये पर कायम रहता है, तो भारत आगे कुछ और फैसला कर सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।