निकाय चुनाव : मुख्यमंत्री के गढ़ में हारी भाजपा
(India)
राजस्थान में 129 निकायो में हुए चुनावो में भले ही राज्य स्तर पर भाजपा ने ज्यादा बोर्डो पर जीत का परचम फहराया हो। लेकिन मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के गृह क्षेत्र झालावाड में भाजपा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। इस जिले में झालावाड नगर परिषद में कांग्रेस ने 20 सीटे जीतकर बोर्ड में बहुमत साबित कर दिया जबकि भाजपा को 15 सीटों पर संतोष करना पडा। वहीं झालरापाटन में भी 15 सीटे जीतकर कांग्रेस ने भाजपा को शिकस्त देकर जीत हासिल की। हांलाकि पूरे जिले के परिदृश्य पर गौर करे तो अकलेरा,पिडावा और भवानी मंडी में भाजपा के प्रत्याशियो ने ज्यादा वार्डो पर जीत हासिल करने से पार्टी को थोडा संतोष मिला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।