निकाय चुनाव में कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को बढ़त
(India)
प्रदेश में हुए नगरपालिका चुनाव-2015 में भाजपा ने बढ़त हासिल की हुई है। कुल 129 निकायों में जारी मतगणना में नगर पालिकाओं के ज्यादातर वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी 1405 वार्डों में विजयी रहे हैं जबकि कांग्रेस को 1134 वार्डों में जीत नसीब हुई है। निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी इस बार दोनों ही सियासी दलों को जबरदस्त टक्कर दी हुई है। आधिकारिक नतीजों के मुताबिक निर्दलीयों ने 737 वार्डों पर जीत हासिल की है। इसी तरह से अब तक घोषित परिणाम में बसपा ने 12, सीपीआई ने 4 और सीपीएम ने 1 वार्ड पर जीत हासिल की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।