रांची को दहलाने की बडी साजिश उस वक्त विफल हो गयी जब पश्चिम बंगाल से हटिया आ रही ट्रेन से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया गया. विस्फोटकों को रांची के निकट किता स्टेशन से जब्त किया गया. मिलेट्री इंटेलीजेंस के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. इस मामले में एक शख्स इंतजार अली को गिरफ्तार भी किया गया है. इंतजार अली के पास से कोड वर्ड में लिखा एक पन्ना बरामद हुआ है. फिलहाल गिरफ्तार शख्स से पूछताछ की जा रही है. मिलेट्री की खुफिया शाखा को यह जानकारी मिली थी कि बांग्लादेश से वर्द्धमान विस्फोटक लाये गये हैं, जिसका उद्देश्य भारत में बडे वारदात को अंजाम देना है. खुफिया शाखा को यह भी सूचना मिली थी कि उनका उद्देश्य रांची में कई जगह विस्फोट करने को है. फिलहाल इस मामले के किसी आतंकी संगठन से जुडे होने से इनकार नहीं किया जा रहा है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।