गोवा के पूर्व सीएम कामत के घर छापेमारी
(India)
लुई बर्जर रिश्वत मामले में आरोपी गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और उनके कई करीबी रिश्तेदारों के मालिकाना हक वाली कुछ संपत्तियों पर छापेमारी की गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह यह छापे मारे. पणजी से करीब 35 किलोमीटर दूर मडगांव स्थित कामत के आवास और शहर में उनके कार्यालय परिसर और पणजी में रहने वाले उनके कुछ करीबी रिश्तेदारों के घर व कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी की गई. कुछ समय पहले खुलासा हुआ था कि रिश्वत की रकम हवाला के माध्यम से आई थी, जिसके बाद दो हफ्ते पहले ही प्रवर्तन निदेशालय ने लुई बर्जर रिश्वत मामले में धन की हेराफेरी रोकथाम अधिनयम के तहत एंफोर्समेंट केस इनफॉर्मेशन रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज कराई. क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एक कथित हवाला डीलर रायचंद सोनी को भी गिरफ्तार किया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।