सांबा में दो गुटों के बीच हिंसा
(India)
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में नहर के किनारे एक जानवर का सिर कटा शव मिला। इसके बाद विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। दो गुटों में हिंसा के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की, लेकिन कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया। इस मामले में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। लोगों के अनुसार गुरुवार शाम सड़क किनारे कथित तौर पर एक सिर कटी गाय पाई गई, जिसके बाद कानून और व्यवस्था बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने उग्र प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए जम्मू-कठुवा नेशनल हाइवे को बंद कर दिया। उग्र प्रदर्शनकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए घटनास्थल पर आए पुलिस दल पर भी पथराव किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।