फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे एक नए वीडियो में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के 21 साल के कमांडर को एक स्टार की तरह दिखाया गया है. ये वीडियो कश्मीरी युवकों को आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की एक नई कोशिश है. सोशल मीडिया पर बुरहान का यह नया वीडियो छाया हुआ है बुरहान मुजफ्फर वानी कश्मीर के दक्षिण में स्थित त्राल के एक धनी परिवार से ताल्लुक रखता है. 15 साल की उम्र में बुरहान इस आतंकी संगठन में शामिल हो गया था. कहा जाता है कि 2010 में सेना ने कथित तौर पर उसके भाई को मारा था. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है.इससे पहले भी बुरहान फेसबुक पर वायरल हुई तस्वीरों में कई आतंकियों के साथ दिख चुका है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।