फोरम फॉर इंडिया पैसिफिक आइलैंडस को-ऑपरेशन समिट (एफआईपीआईसी) का उद्धघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस सम्मिट की मेजबानी भारत कर रहा है। सम्मेलन में पीएम मोदी समेत 14 देशों के राष्टाध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर पीएम ने फिजी के प्रधानमंत्री फ्रेंक बैनीमरामा से मुलाकात की। इस सम्मेलन में जिन 14 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे उनमें कुक आईसलैंड, किंगडम ऑफ टोंगा, टूवालू, रिपब्लिक ऑफ नूरू, रिपब्लिक ऑफ किरीबाती, वानूआतू, सोलोमन आईसलैंड, सामोआ, नूई, रिपब्लिक ऑफ पलाऊ, फेडरेटेड स्टेट ऑफ माइक्रोनेसिया, रिपब्लिक ऑफ मार्शल आईसलैंड, फिजी तथा पापुआ न्यू गिनी के नाम शामिल है। यह दूसरा एफआईपीआईसी शिखर सम्मेलन है। पहला एफआईपीआईसी शिखर सम्मेलन, नवम्बर 2014 में पीएम मोदी की यात्रा के दौरान सुवा(फिजी) में आयोजित किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।