दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में छिपे होने के पुख्ता सबूत एक बार फिर भारत सरकार को मिले हैं। इसका खुलासा एक अखबार की रिपोर्ट में हुआ है। बता दें कि पाकिस्तान करीब दो दशक से भारत के इस भगोड़े के अपने यहां होने की बात को नकारता रहा है। एजेंसियों को इस डॉन की जो ताजा फोटो मिली है, उसमें दाऊद क्लीनशेव में नजर आ रहा है। उसके चेहरे पर झुर्रियां आ गई हैं। फोटो से यह भी पता चलता है कि दाऊद ने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था। एजेंसियों के पास दाऊद के दुबई जाने के टिकट और फैमिली फोटोज भी हैं। उधर, एक अन्य अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत सरकार खुद दाऊद इब्राहिम की ताजा फोटोज जारी कर सकती है।रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की खुफिया एजेंसी रॉ को दाऊद की 2012 की एक फोटो, 3 पाकिस्तानी पासपोर्ट और दाऊद की पत्नी मेहजबीन शेख के नाम पर बिजली का बिल मिला है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।