(India)
भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को साफ संदेश दिया कि (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) एनएसए की मीटिंग सिर्फ आतंकवाद पर होगी और इसमें आतंकवाद के अलावा कोई मुद्दा नहीं जुड़ सकता है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि हम बुलाने को तैयार हैं, वह आने को भी तैयार हैं, लेकिन अगर पाकिस्तान ने तीसरे पक्ष को शामिल किया, तो बातचीत नहीं होगी। पाकिस्तान को इस पर आज रात तक फैसला लेना होगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान के एनएसए सरताज अजीज को जवाब देते हुए कहा कि भारत बातचीत से बिल्कुल भागना नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत बातचीत के लिए माहौल बनाना चाहता है, जिससे यह आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि सरताज अजीज का भारत में स्वागत है, लेकिन पाकिस्तान को आतंकवाद से इतर सभी मुद्दों को अलग रखना होगा। सुषमा ने कहा कि सरताज अजीज को शिमला समझौते और उफा की भावना का सम्मान करते हुए हुर्रियत को तीसरा पक्ष बनाने की जिद छोड़नी होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।