प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर चार सितंबर को स्कूली बच्चों के साथ संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री के बाद मोदी का दूसरी बार छात्रों के साथ परिसंवाद होगा। मानव संसाधान विकास मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम पिछले साल की तर्ज पर ही आायोजित होगा। उन्होंने इस बारे अधिक ब्यौरा नहीं दिया। पिछले साल के विपरीत इस बार परिसंवाद अध्यापक दिवस की पूर्व संध्या पर होगा। अध्यापक दिवस पूर्व दार्शनिक-राजनेता एस. राधाकृष्णन के जन्म दिवस पांच सितंबर को मनाया जाता है।पिछले साल के कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए मोदी ने लड़कियों की शिक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर बल दियाा।इस बीच, सरकार ने इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अध्यापकों की पुरस्कार राशि को 25 हजार रूपये से बढ़ाकर 50 हजार रूपये करने का निर्णय किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।