भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के पीपरा कोठी में तीस करोड़ की लागत से बनने वाले देश के पहले राष्ट्रीय समेकित कृषि अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास किया इस मौके पर कृषि अनुसंधान से जुड़े चर्चित कृषि वैज्ञानिक भी मौजूद थे।इसके अलावा समेकित कृषि के क्षेत्र में काम करने वाले महिला एवं पुरुष किसानो को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया।शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित किसानो को देश में बढ़ रही जनसंख्या के अनुपात में कम हो रही जमींन को ध्यान में रखकर समेकित खेती करने की सलाह देते हुए कहा साथ बनने वाले समेकित अनुसन्धान केंद्र की महत्ता को बताया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।