जम्मू-कश्मीर में एक एनकाउंटर में आर्मी ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच शनिवार की देर रात जमकर फायरिंग हुई। रविवार सुबह से ही सेना इलाके में ऑपरेशन चला रही है। आतंकियों के साथ फायरिंग में सेना का एक जवान भी घायल हो गया है।जानकारी के मुताबिक, हंदवाड़ा के जंगलों में एक आतंकी अभी भी छिपा है। सर्च ऑपरेशन चला रहे सेना के जवानों पर वह अभी भी फायरिंग कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि शनिवार की शाम आर्मी को इस बात की सूचना मिली थी की चार आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके बाद से ही सेना ने इलाके में मोर्चा संभाल लिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।