भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तरीय वार्ता से पहले अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को हिरासत में ले लिया गया। शाह को दिल्ली पहुंचते ही एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया गया। कानून व्यवस्था का ध्यान रखते हुए पूरे एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि शब्बीर शाह समेत उनके दो प्रतिनिधियों को भी हिरासत में लिया गया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉफ्रेंस के नेता फारूख अब्दुल्ला ने कहा है कि हुर्रियत नेताओं को पाकिस्तान से नहीं मिलने देना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई और हुर्रियत नेता एनएसए लेवल वार्ता में शामिल होने के लिए यात्रा करता है तो उसे भी गिरफ्तार कर लेना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।