अधिकारियों व सैनिकों के बीच सुविधाओं में हो रहे भेदभाव को दूर करने व ‘वन रैंक, वन पेंशन’ की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों का जंतर मंतर धरना जारी है। तीनों सेनाओं के पूर्व सैनिकों के प्रदर्शन के दौरान आज नया मोड़ तब आ गया, जब केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की बेटी भी पूर्व सैनिकों के समर्थन में उतर आईं। गाजियाबाद लोकसभा सीट से सांसद व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह आज सुबह जंतर मंतर पर पहुंची। उन्होंने तीनों सेनाओं के पूर्व सैनिकों के प्रदर्शन को न केवल समर्थन दिया बल्कि उनकी मांगों को जायज भी करार दिया। यहां पर उन्होंने पूर्व सैनिकों को संबोधित भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं महसूस करती हैं कि वन रैंक वन पेंशन नीति जल्द से जल्द लागू की जानी चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।