मराठवाड़ा में भयंकार सूखे की मार
(India)
महाराष्ट्र का मराठवाड़ा इस समय भयंकर सूखे की चपेट में है। किसानों के खेत सूख चुके हैं और आलम ये हैं कि पशुओं तक को खिलाने के लिए उनके पास चारा नहीं है। राज्य सरकार ने यहां के किसानों को तत्काल राहत देने के लिए योजनाएं बना ली हैंए सीएम फडणवीस ने उन योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि किसानों की पीने का पानी और उनके जानवरों के लिए खाने का चारा मुहैया कराएंगे। साथ ही सीएम ने कहा कि हम किसानों को रोजगार देने के लिए बड़े पैमाने पर मनरेगा की योजना को लेने जा रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।