बीजेपी सांसद और पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने खुलासा किया है कि वाजपेयी सरकार के कार्यकाल के दौरान दाऊद इब्राहिम को एक खुफिया ऑपरेशन के जरिए भारत लाने की तैयारी की जा चुकी थी। लेकिन कुछ पुलिस अधिकारियों के धोखे से यह ऑपरेशन पूरा नहीं हो पाया। आरके सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारी दाऊद से लगातार संपर्क में थे। सरकार ने दाऊद को पकड़ने के लिए छोटा राजन गैंग के गुर्गों को महाराष्ट्र के बाहर एक खुफिया जगह में ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया था, लेकिन मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारी उनका अरेस्ट वॉरंट लेकर ट्रेनिंग वाली जगह पर पहुंच गए। इसके बाद पूरा ऑपरेशन रोकना पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।