गुजरात में पटेल आरक्षण की मांग पर हार्दिक पटेल डटे हुए हैं. हार्दिक ने आज होने वाले आंदोलन में कोई बदलाव नहीं किया है. आज गुजरात के अहमदाबाद में पटेल समुदाय की बड़ी रैली होगी जिसमें 25 लाख लोगों के हिस्सा लेंगे। गुजरात की सीएम आनंदी बेन पटेल पहले ही कह चुकी हैं कि वो सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन कर रही है, ऐसे में पटेल समुदाय को आरक्षण देना मुमकिन नहीं है. वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बीजेपी नीत गुजरात सरकार के साथ एक बैठक में पटेल समुदाय द्वारा ओबीसी दर्जे की मांग को लेकर जारी आरक्षण आंदोलन को सुलझाने का प्रयास करने का फैसला किया है. आरएसएस प्रवक्ता प्रदीप जैन ने कहा,‘‘ आरएसएस की समन्वय बैठक में आरक्षण की मांग को लेकर पटेल समुदाय के आंदोलन की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जहां आरएसएस के सदस्यों ने इस मुद्दे पर अपनी चिंताएं जाहिर कीं. ’’जैन ने कहा, ‘‘संघ के स्वयंसेवक अपने प्रयास करेंगे ताकि सामाजिक सौहाद्र और समरसता बनी रहे.’’ उन्होंने कहा कि गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने भी आरएसएस की बैठक में भाग लिया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।