शेयर और मुद्रा बाजारों में भारी गिरावट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति की समीक्षा की और सुधारों के एजेंडे को आगे बढ़ाने तथा अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने शेयर और मुद्रा बाजार की स्थिति की समीक्षा की. उनकी और मोदी की राय यह थी कि हमारी अर्थव्यवस्था स्थिर’ है, लेकिन अभी और बहुत कुछ करने की जरूरत है. प्रधानमंत्री के स्तर पर अर्थव्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की वजह बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में जोरदार गिरावट थी. सेंसेक्स में गिरावट से निवेशकों की करीब सात लाख करोड़ रुपए की पूंजी एक झटके में समाप्त हो गई. इसके अलावा रुपया भी करीब 23 माह के निचले स्तर पर आ गया. जेटली ने कहा, ‘प्रधानमंत्री की राय थी कि अपनी अर्थव्यवस्था को ज्यादा मजबूत करने के लिए हमें और कदम उठाने चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।