पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर मुद्दे पर बिना कश्मीरी नेताओं के किसी भी बातचीत को निरर्थक बताया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर होने वाली किसी भी बैठक में यदि उनका पक्ष नहीं जाना जाता है तो किसी भी बैठक का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि इस मुद्दे पर कश्मीरी नेता कोई तीसरा पक्ष नहीं है। उन्होंने इन नेताओं को किसी भी बातचीत के लिए अहम बताया है। नवाज ने कहा कि भविष्य में इस मुद्दे पर होने वाली किसी भी बैठक में इस पर होने वाला फैसला बिना उनकी सलाह के नहीं लिया जाएगा। शरीफ ने यह बयान दोनों देशों के बीच रद हुई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के एक दिन बाद केबिनेट बैठक के दौरान दिया है। इस दौरान पाकिस्तान के एनएसए सरताज अजीज ने भी केबिनेट को इस पूरे मामले की जानकारी दी। इस बैठक में देश की सुरक्षा पर भी चर्चा की गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।