आरक्षण की आग में झुलसा गुजरात
(India)

गुजरात में पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग करने वाले हार्दिक पटेल ने, आरक्षण आंदोलन को तेज करने के लिए राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है. स्कूल काॅलेज और मोबाइल इंटरनेट बंद हैं। पटेल ने अपने समुदाय के सदस्यों से शांति बनाए रखने की भी गुहार लगाई है. हार्दिक पटेल ने शांति बनाए रखने की अपील की। हार्दिक ने पटेल समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने तीन सहयोगियों के साथ भूख हड़ताल तब तक जारी रखेंगे, जब तक मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल उनकी मांगों का ज्ञापन लेने नहीं आतीं. पटेल समुदाय लगभग एक महीने से ओबीसी कोटा के तहत आरक्षण की मांग कर रहा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।