गांवों में बिजली पहुंचाने में बिहार आगे
(India)
ग्रामीण क्षेत्र में जहां आज तक बिजली नहीं गयी ऐसे गांव में बिजली पहुंचाने में बिहार शीर्ष पर है. ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे बिजली परियोजना पर काम को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार ऐसे गांव में जहां बिजली नहीं गयी थी। उन गांव में बिजली पहुंचाने में बिहार को सर्वोच्च शिखर पर रखा गया है। देश भर के 16 राज्यों के ग्रामीण क्षेत्र में जुलाई माह तक 1590 गांव में बिजली पहुंचायी गयी है. यह सभी ऐसे गांव हैं जहां बिजली नहीं थी. इसमें अकेले बिहार में 1365 गांव में बिजली पहुंचाने का काम पूरा हुआ. निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 69ः काम पूरा करने में सफल रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।