काल ड्रॉप को लेकर मोबाइल उपभोक्ताओं की शिकायतों का पुलिंदा बड़ा होता जा रहा है। कॉल ड्रॉप की समस्या अब देश के बड़े शहरों में आम समस्या बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों से कॉल ड्राप की समस्या को तुरंत सुलझाने को कहा है। उन्होंने कहा कि इससे सीधे आम आदमी परेशान होता है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सोमवार शाम को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्देश दिया गया। बैठक में उन्होंने डिजिटल एवं ग्रामीण बुनियादी ढांचा के अलावा कनेक्टिविटी की प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कार्यालय जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कॉल ड्राप के मुददे पर गंभीर चिंता जतायी । प्रधानमंत्री ने इस समस्या के समाधान के लिये तेजी से कदम उठाने का निर्देश दिया और ये भी कहा कि वॉयस कनेक्टिविटी की समस्या डेटा कनेक्टिविटी तक नहीं पहुंचे।मोदी ने जोर देकर कहा कि डिजिटल बुनियादी ढांचे के लक्ष्य को डिजिटल इंडिया पहल के लक्ष्य के साथ जोड़ा जाना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।