बेंगलुरु नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की है। 198 सीटों में बीजेपी ने 101 सीटों पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस को 76, जेडीएस को 14 और अन्य को आठ सीटें मिली हैं। 2010 में बीजेपी ने 116 सीटों पर सफलता हासिल की थी। वहीं ये जीत बीजेपी के लिए अहम है, क्योंकि 2010 में बीजेपी की सरकार थी, लेकिन उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा था। इस जीत को बीजेपी अपनी वापसी के तौर पर देख रही है। बेंगलुरु में बीजेपी को यह जीत मध्य प्रदेश और राजस्थान के निकाय चुनावों में पार्टी को जीत हासिल होने के बाद आई है। पीएम मोदी ने इसे पार्टी की जीत की हैट्रिक करार दिया है। पीएम मोदी ने इस जीत पर बीजेपी नेता, कार्यकर्ता और जनता को बधाई दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।