शब्बीर शाह ने उग्रवादियों की भगतसिंह से तुलना की
(India)
वहीं जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह ने कश्मीर की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे युवाओं की तुलना भगत सिंह से की है। शाह ने कहा कि भारत के लोग जिस तरह से भगत सिंह का सम्मान करते हैं, ठीक उसी तरह कश्मीर के युवा हमारे लिए हीरो हैं। पाकिस्तान द्वारा अलगाववादियों को दिए न्यौते के कारण एनएसए स्तर की वार्ता टूटने के बाद भारत सरकार और कश्मीर के चरमपंथी नेताओं के बीच तनाव बढ़ गया है। इस बीच शब्बीर शाह का यह बयान आया है। हुर्रियत नेता शाह ने कहा कि हम अमन की मशाल को लेकर चलने वाले हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम कमजोर हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लिए हमारे युवा हथियार भी उठा सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।