जल्द होगी बिहार में चुनाव की घोषणा
(India)
बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा जल्द होगी. चुनाव की घोषणा के पूर्व राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकाकारी अजय नायक को 27 अगस्त को चुनाव आयोग ने दिल्ली तलब किया है. नायक की चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ 28 अगस्त को बैठक होगी। वहीं इस बैठक में चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के पूर्व की तैयारी की समीक्षा की जायेगी. इस बैठक में ही कितने चरण में मतदान कराया जायेगा, सुरक्षा के इंतजाम के लिए सुरक्षा बलों की संख्या का निर्धारण, मतदान के समय का निर्धाण, अपराधग्रस्त और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में समय का निर्धारण, पर्व के पहले और पर्व के बाद के चुनाव की तिथि सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विमर्श किया जायेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।