गृह मंत्री के आवास पर उच्चस्तरीय बैठक
(India)
गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एक उच्चस्तरीय रात्रिभोज बैठक का आयोजन किया गया जिसमें रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, एनएसए अजीत डोभाल और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। तकरीबन दो घंटे तक चली बैठक के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गय कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में हाल के घटनाक्रमों को लेकर चर्चा की गई है। यह बैठक ‘वन रैंक वन पेंशन’ को लेकर चल रहे आंदोलन, भारत-पाक के बीच सीमा पर तनाव और अगले महीने की शुरूआत में बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच होने वाली वार्ता की पृष्ठभूमि में हुई। इस बीच, आंदोलन कर रहे पूर्व सैन्यकर्मियों के एक समूह ने वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग से उनके साउथ ब्लॉक स्थित कार्यालय में मुलाकात की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।