प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को वन रैंक वन पेंशन का ऐलान कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि पीएम इसका ऐलान कर सकते हैं। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पीएम से इस मुद्दे पर मुलाकात की। गौरतलब है कि पूर्व सैनिकों ने सरकार को दस दिन का अल्टीमेटम दिया था जो कल खत्म हो रहा है। इससे पहले आमरण अनशन कर रहे रिटायर्ड कर्नल पुष्पिंदर सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हवालदार मेजर सिंह के साथ कर्नल पुष्पिंदर सिंह 16 अगस्त से दिल्ली के जंतर मंतर पर अनशन पर बैठे थे। उन्हें अभी सेना के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। गौरतलब है कि पूर्व सैनिकों को और ज्यादा निराशा तब हुई थी जब लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान नहीं किया। बस इतना कहा कि सरकार इस मांग पर सैद्धांतिक तौर पर सहमत है और सभी पक्षों से इसको लेकर बातचीत चल रही है। पूर्व सैनिकों ने प्रधानमंत्री के इस बात को नकार दिया है और अपने आंदोलन को और तेज करने की बात कही थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।