दिल्ली सरकार और केंद्र के रिश्तों में बनी तल्खी के बीच बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार के कामकाज में केंद्र के हस्तक्षेप पर नाराजगी जाहिर की। मीडिया को इस मुलाकात की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि पीएम दिल्ली सरकार का साथ देंगे तो दोनों मिलकर दिल्ली को चमका सकते हैं। इस मुलाकात में उनके साथ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।केजरीवाल ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने केंद्र द्वारा नियुक्त एंटी करप्शन ब्रांच के मुखिया मुकेश कुमार मीणा के कामकाज पर भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि मीणा बेहद भ्रष्ट अधिकारी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दिल्ली सरकार और पुलिस के बीच चल रही तनातनी की जानकारी दी और इससे जुड़ी दिक्कतों को भी उन्हें बताया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।