आरक्षण की आग में जल रहा गुजरात फिर हिंसा की जद में है। कल रात से गुजरात में थमी हिंसा आज एक बार फिर भड़क गई। सूरत में आरक्षण की मांग को लेकर पटेल समुदाय के प्रदर्शनकारी व पुलिस एक बार फिर आमने-सामने आ गए। गांधीनगर में सेना तैनात कर दी गई है। हिंसा पर काबू पाने के लिए केंद्र से रैपिड एक्शन फोर्स की टीम भेजी गई है। वायुसेना के विमान ग्लोबमास्टर इस यूनिट को लेकर पहुंचा। अबतक मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात के बनासकांठा में पुलिस फायरिंग में तीन लोगों की मौत की खबर है। सेना ने पूरे इलाके में फ्लैग मार्च किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।