राजनीतिक दल अल्पसंख्यकों के नाम पर भले ही किसी धर्म विशेष के अधिकारों की वकालत करते हों लेकिन हकीकत यह है कि देश में बहुसंख्यक माना जाने वाला हिंदू समुदाय भी सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में अल्पसंख्यक है। कई प्रदेश तो ऐसे हैं जहां हिंदुओं की आबादी 10 फीसद से भी कम है। जनगणना-2011 के अनुसार मिजोरम, नगालैंड, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, मणिपुर और लक्षद्वीप में हिंदू समुदाय अल्पसंख्यक है। ये प्रदेश ईसाई या मुस्लिम बहुल हैं। कई प्रदेशों की कुल आबादी में हिंदुओं का अनुपात तेजी से कम हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।